फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: पांच दिनों में पांच डिग्री बढ़ सकता है प्रदेश में पारा, डराने वाली है मौसम विभाग ये चेतावनी

Fri, 04 Apr 2025 08:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update: यूपी में अप्रैल लगने के साथ ही गर्मी तेजी के साथ बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में पारा तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ने जा रही है गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Weather In UP: यूपी में अब आने वाले दिनों में मौसम तेजी के साथ गर्म होगा। वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी जिलों में बृहस्पतिवार को छिटपुट बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार से गर्मी फिर बढ़ेगी। 8 अप्रैल से पुरवाई के असर से तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में वज्रपात की आशंका है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को आगरा में सर्वाधिक 39.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

धूप के तेवर तल्ख, पारा चढ़ना शुरू

 राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत छिटपुट बादलों की मौजूदगी के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ पारे में उछाल आया और धूप तल्ख होती गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अब लखनऊ के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दिखेगी। अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैँ। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 38.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 18 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ की हवा का हाल

राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं गोमतीनगर, बीबीएयू, और अलीगंज की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही। लालबाग और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी सेहत के लिए खराब श्रेणी में देखने को मिली।

कुकरैल - 77 - हरा- अच्छा
गोमतीनगर- 126 - हरा- अच्छा
बीबीएयू- 129 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 187 - पीला- मध्यम
लालबाग- 225 - नारंगी- खराब
तालकटोरा -235 - नारंगी- खराब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें