फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीते तीन दिनों में पांच डिग्री तक लुढ़का प्रदेश में पारा, 21 मार्च से फिर से बारिश का पूर्वानुमान

Wed, 19 Mar 2025 10:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update: यूपी में बीते दिनों हुई बारिश और ओले गिरने से पूरे कई शहरों में पारे में गिरावट आई। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। 

 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Weather In UP: राजधानी में सोमवार को हुई बूंदाबांदी और तेज रफ्तार पछुआ की वजह से मौसम खुशनुमा चल रहा है। शनिवार से मंगलवार के बीच तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 मार्च से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ेगी और अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी लेकर चलने वाली पुरवाई के असर से लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

विज्ञापन

21 मार्च से फिर होगी बारिश

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 18 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चली नमी युक्त पुरवाई फिर से मौसम में बदलाव लाएगी।

सोमवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, वाराणसी सोनभद्र, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, बिजनौर आदि जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली थी। कई जिलों में बारिश के संग ओले भी पड़े। मौसम विभाग का कहना है कि बदले हुए मौसम के बीच 21 व 22 मार्च को विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद फिर से मौसम यू टर्न लेगा और पारे में उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

बेहतर हुई लखनऊ की हवा

पछुआ हवाओं के जोर से मंगलवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से गोमतीनगर, बीबीएयू, कुकरैल और तालकटोरा की हवा हरे श्रेणी में यानी स्वास्थ्य के लिए बेहतर रही। अलीगंज और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।

गोमतीनगर- 65 - हरा - अच्छा
कुकरैल - 68 - हरा- अच्छा
तालकटोरा - 74 - हरा- अच्छा
बीबीएयू- 76 - हरा- अच्छा
अलीगंज- 104 - पीला- मध्यम
लालबाग- 107 - पीला- मध्यम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें