फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: आज 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी, कल से बदल सकता है मौसम... गर्म हवाओं से हल्की राहत की आस

Sat, 26 Apr 2025 06:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। 25 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। हालांकि मौसम के पलटने के भी संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी में तंग हो रहे हैं बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में तापमान का बढ़ना लगातार जारी है। भीषण तपिश से लोग बेहाल हैं। बलिया में शुक्रवार को लू जैसे हालात रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। कानपुर में सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऐसे ही प्रयागराज में पारा 44.6 और सुल्तानपुर में 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


भीषण गर्मी से प्रदेश के 30 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। हालांकि, 26 अप्रैल के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तात्कालिक तौर पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी।

इन जिलों में लू चलने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।




 
विज्ञापन

बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से गर्म हवा के थपेड़ों से राहत

मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। रविवार से राजधानी में तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से कुछ दिनों के लिए राहत मिलने के आसार हैं। रविवार को पुरवा हवा चलेगी और बादलों की आवाजाही रह सकती है। वहीं, सोमवार को गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना है। इससे लखनऊ में अगले 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं।

इधर, शुक्रवार को राजधानी में गर्म हवाओं संग तपिश से लोग परेशान रहे। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में सर्वाधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार को मौसम कमोबेश शुक्रवार जैसा ही रहने वाला है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में रविवार से बादलों की आवाजाही और सोमवार को बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं।
UP Weather News: तपिश और लू से लोगों के हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार; दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें