फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में 9 डिग्री तक गिरा पारा, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; यहां बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Sat, 24 May 2025 09:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: प्रदेश में शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। लू का असर खत्म होने से प्रदेश में पारे में गिरावट दर्ज की गई। इधर आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों में झोंकेदार हवा के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है। वहीं पूर्वा हवा के जोर और बूंदाबांदी के असर से शुक्रवार से बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश में लू के हालात से फिलहाल कुछ दिन के लिए राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन


बारिश की वजह से प्रदेश के पूर्वी और तराई हिस्से में बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में 7 से 9 डिग्री तक की गिरावट आई। बृहस्पतिवार को गोरखपुर में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर प्रदेश में सबसे कम 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान बांदा में 41.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं झांसी में 40.7 और उरई में 40.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अन्य सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहा।

मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी के लगभग 60 जिलों में तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वी हिस्से में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून के समय से पहले आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

यहां बिजली गिरने की चेतावनी

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें