टीईटी अनिवार्यता मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एआईपीटीएफ) द्वारा 22 सितंबर से 25 अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को हुई ऑनलाइन बैठक में आगामी आंदोलन पर चर्चा हुई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि आम सहमति से 31 अक्तूबर तक दिल्ली कूच की घोषणा की जाएगी।
टीईटी की अनिवार्यता के बीच सीबीएसई ने आठ फरवरी 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराने की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा देश भर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने टीईटी कराने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रभावित शिक्षकों को पात्रता मापदंडों में छूट दी जाएगी। बता दें कि यूपी में शिक्षा सेवा चयन आयोग ने भी टीईटी 29 व 30 जनवरी को प्रस्तावित की है। हालांकि अभी इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है।