फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टाटा, हीरानंदानी, टस्को और सिफी करेंगे 1.10 लाख करोड़ का निवेश, फोकस रिटेल और स्किल डेवलमेंट पर

Fri, 08 Dec 2023 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

17 हजार करोड़ रुपये की परियोजना ग्रीनको कंपनी सोनभद्र में स्थापित करेगी। ऑफ स्ट्रीम क्लोज लूप पंप स्टोरेज परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
टाटा स्टील
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भूमिपूजन समारोह के पहले चरण में लगभग 13 लाख करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतरेंगे। निवेश के मामले में शीर्ष 10 कंपनियों का आना लगभग तय है। इनमें टाटा, हीरानंदानी, टस्को, ग्रीनको जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। ये कंपनियां प्रदेश के अंदर डाटा सेंटर, रिटेल मार्ट, स्किल डेवलपमेंट और ऊर्जा सेक्टर में निवेश करने के लिए तैयार हैं। ये शीर्ष दस कंपनियां करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ प्रदेश में आएंगी।

विज्ञापन


पहले चरण में सबसे बड़ा निवेश एनआईडीपी डेवलपर्स प्रा. लि. (हीरानंदानी) ग्रुप गौतमबुद्धनगर में डाटा सेंटर पार्क में करेगा। 30 हजार करोड़ रुपये का ये निवेश यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में होगा। इससे पहले नोएडा में भी समूह का एक प्लांट लग चुका है। 27 हजार करोड़ रुपये का निवेश एनटीपीसी लि. करेगा। एनटीपीसी झांसी और सोनभद्र में पावर प्लांट स्थापित करेगा। सोनभद्र के ओबरा में सुपर थर्मल पावर प्लांट के लिए राज्य विद्युत उत्पादन निगम के बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।

17 हजार करोड़ रुपये की परियोजना ग्रीनको कंपनी सोनभद्र में स्थापित करेगी। ऑफ स्ट्रीम क्लोज लूप पंप स्टोरेज परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी प्रकार आठ हजार करोड़ रुपये की परियोजना सिफी इनफिनिट स्पेस लि. ला रही है। इसके तहत नोएडा में डाटा सेंटर की स्थापना होगी। 7,500 करोड़ की रीयल इस्टेट परियोजना एम3एम इंडिया नोएडा में लगाने जा रही है। 
विज्ञापन


इसके लिए नोएडा के सेक्टर-94 में 52 हजार वर्ग मीटर भूमि आवंटित की जा चुकी है। रेरा से अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है। ललितपुर में टस्को लि. एक हजार मेगावाट की माताटीला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की स्थापना 6,500 करोड़ रुपये से करेगी। बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लि. छह हजार करोड़ की परियोजना जालौन में लगाएगी।

प्रयागराज व मिर्जापुर में एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस 1,250 मेगावाट की दो ऑफ स्ट्रीम क्लोज लूप पंप स्टोरेज परियोजना लगाएगी। छह हजार करोड़ रुपये की परियोजना को अनुमति मिल चुकी है। नोएडा में 4,300 करोड़ से हाईपर रिटेल मार्ट की स्थापना इंका (आईकिया) करेगी। टाटा टेक्नोलॉजी 4,,174 करोड़ रुपये से 150 आईटीआई को अपग्रेड करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें