मैच के बीच हुआ लेजर शो।
- फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज शौर्य सिंह और शोएब सिद्दीकी ने टीम को आतिशी शुरुआत दिलाते हुए 6.4 ओवर में 77 रन जोड़ डाले। शौर्य 23 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर जीशान अंसारी की गेंद पर रितुराज शर्मा को कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान समीर रिजवी ने शोएब सिद्दीकी के साथ स्कोर को 100 के पार पहुुंचाया। शोएब 35 रन बनाकर यश गर्ग की गेंद पर बोल्ड हुए। दूसरे छोर पर समीर रिजवी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर यश गर्ग का दूसरा शिकार बने। कानपुर सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 190 रन बनाए। मेरठ से यश गर्ग ने 47 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।