फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भारी बारिश से प्रदेश में सात लोगों की मौत, 18 जिले बाढ़ से प्रभावित, मौसम विभाग का इन जिलों के लिए अलर्ट

Sun, 15 Sep 2024 12:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Rain in UP: यूपी के अलग-अलग शहरों में बारिश का कहर जारी है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में सात लोगों की मौत हो गई। उधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी की है। 

 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बारिश तबाही भी लेकर आई है। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में सात और लोगों की भारी वर्षा से मौत हो गई। इनमें से कासगंज में तीन, कन्नौज, हाथरस, बाराबंकी और इटावा में एक-एक की मौत हुई। दो लोगों की मौत सर्पदंश से हुई है। 

विज्ञापन


प्रदेश के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। ये जिले लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद, गोंडा, पीलीभीत, सीतापुर, जालौन, बहराइच, बाराबंकी, बलिया, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, औरैया, बस्ती, गौतमबुद्ध नगर, बांदा, प्रयागराज और देवरिया हैं। चौबीस घंटे में प्रदेश में 6.2 मिमी वर्षा हुई है। एक जून से अभी तक 636 मिमी वर्षा हो चुकी है। 15 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की तैनाती की गई है।

अगले दो दिन लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं शनिवार को प्रदेश के कुछ ही इलाकों में बूंदाबांदी हुई। लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल आते जाते रहे और बारिश का संकेत देते रहे।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर एक गहन दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। जो पश्चिमी की ओर बढ़ रहा है। इसकी तीव्रता में रविवार की सुबह तक बने रहने के आसार हैं। इसके बाद अगले 24 घंटे में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए यह दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके कारण 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 17 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम प्रभावित होगा। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। हालांकि बारिश का दौर रविवार से शुरू हो सकता है।

पारे में गिरावट दे रही राहत
बीते दिनों हुई बारिश से तपिश से राहत मिली है। हालांकि बीच-बीच में उमस और तेज धूप परेशान कर रही है, लेकिन पारे के सामान्य से कम होने से लोग राहत भी महसूस कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें