आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वे वर्ष 2005 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। तीन साल दिल्ली के उप राज्यपाल के सचिव रहने के बाद उन्होंने छह अक्तूबर को ही यूपी में पुन: ज्वाइनिंग दी थी। सुरेंद्र सिंह इससे पहले मुख्यमंत्री के विशेष सचिव भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
मेरठ के कमिश्नर और ग्रेटर नोएडा के सीईओ की अहम जिम्मेदारी भी उनके पास रही है। उनकी पहचान शीघ्र रिजल्ट देने वाले अधिकारी की है। यही वजह है कि उन्हें प्रतिनियुक्ति से लौटते ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।