फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के लिए दी गई पांच एकड़ की जमीन स्वीकार करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड, बैठक में हुआ फैसला

Mon, 24 Feb 2020 04:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते चेयरमैन जुफर फारुकी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा दी गई जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड स्वीकार करेगा। इसका फैसला लखनऊ में हुई सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने दी। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में बोर्ड के आठ में से छह सदस्य मौजूद रहे जबकि दो सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया।

बता दें कि राज्य सरकार ने अयोध्या के रौनाही में मस्जिद के लिए पांच एकड़ भूमि का आवंटन किया था। इस भूमि पर मस्जिद बनाने के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। जिसके पदाधिकारियों की घोषणा ट्रस्ट के गठन के बाद की जाएगी।
विज्ञापन


आवंटित जमीन पर एक मस्जिद के साथ ही एक ऐसा केंद्र बनाया जाएगा जो कि इंडो इस्लामिक सभ्यता का प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही एक चैरिटेबल अस्पताल और पब्लिक लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। 

दो सदस्यों ने किया बहिष्कार

बोर्ड के दो सदस्य अब्दुल रज्जाक और इमरान माबूद ने मीटिंग का बहिष्कार करते हुए सरकारी जमीन लेने का विरोध किया है। उनका कहना है कि शरीयत मस्जिद के बदले कुछ भी लेने की इजाजत नही देती। 

विज्ञापन

बैठक के बाद जारी किया गया पत्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें