फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब परेशान करने लगी है धूप, राजधानी में पारा 30 डिग्री के पार, जो सीजन में सर्वाधिक; जानें मौसम अपडेट

Sat, 21 Feb 2026 09:41 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today : लखनऊ में तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचकर सीजन का सबसे अधिक दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे दिन-रात का तापमान बढ़ेगा। बढ़ती गर्मी से रबी फसलों, खासकर गेहूं, सरसों और चना पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों के लिए मार्च का महीना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार को दोपहर तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जाकर 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो इस सीजन में सर्वाधिक है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, राजधानी में पछुआ हवाओं का प्रवेश हो चुका है। इससे शनिवार रात तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।  इसके बाद दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में लखनऊ में धूप की तपिश और गर्मी की रफ्तार के तेज होने के संकेत हैं। 

गर्मी से फसलों को होगा नुकसान

कृषि विभाग के प्रोफेसर कहते हैं- मार्च महीना किसानों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है। तापमान बढ़ने का असर रबी की फसल पर पड़ेगा। खासतौर गेहूं पर। गर्मी से दाने पूरी तरह विकसित नहीं होंगे। इससे पैदावार कम होगी।।

विज्ञापन

गर्म हवाएं चलने से सरसों, चना और मटर जैसी फसल को भी नुकसान हो सकता है। बढ़ते तापमान से खेतों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है। इससे सिंचाई का खर्च बढ़ता है। फसलों पर तनाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें