फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: जनवरी में धूप की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक ही दिन में 9 डिग्री चढ़ा पारा, ये है वजह

Tue, 21 Jan 2025 08:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

UP Weather News: यूपी में मौसम एकदम से बदल गया है। दो दिन पहले तक गलन और कोहरे से डूबी प्रदेश की राजधानी में 20 जनवरी को चुभने वाली धूप महसूस हुई। 
विज्ञापन
सर्दी में आया पारे में उछाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Weather In UP: राजधानी में सोमवार को तीखी धूप ने जनवरी में गर्मी का पिछले चार वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 2021 की जनवरी की सर्दियों में ऐसी तपिश देखने को मिली थी। गर्मी की वजह ऊनी कपड़ों में लोग असहज होते दिखे। जबकि जनवरी में अभी 10 दिन बाकी हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से सोमवार के बीच 72 घंटों में दिन के पारे में 9.2 डिग्री का उछाल आया है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 17.4 डिग्री था जबकि सोमवार को यह 26.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं लखनऊ में सोमवार को दिन में 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं, इससे यहां की हवा की गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार दिखा। कुकरैल और बीबीएयू की हवा की गुणवत्ता हरे यानी अच्छे श्रेणी में दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि यह पछुआ हवाएं न होतीं तो दिन के तापमान में और उछाल आता।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है 40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार पछुआ से कोहरा छंटा। कोहरे की नामौजूदगी से तपिश भरी धूप सीधे जमीन तक पहुंची और पारे में उछाल दिखा। 23 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। 24 से कोहरे की मौजूदगी से पारे में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ में दिन का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री की उछाल के साथ रात का पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

पछुआ से सुधरी लखनऊ की हवा

राजधानी में सोमवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ की वजह से यहां की हवा गुणवत्ता में सुधार दिखा। कुकरैल और बीबीएयू की हवा की गुणवत्ता हरे यानी अच्छे श्रेणी में दर्ज हुई। वहीं गोमतीनगर और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही। अलीगंज और लालबाग की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी में देखने को मिली।

अलीगंज- 233 - नारंगी- खराब
लालबाग- 202 - नारंगी- खराब
तालकटोरा - 155- पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 115 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 95 - हरा- अच्छा
कुकरैल - 88 -हरा- अच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें