फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में फिर बढ़ी चीनी की कीमतें, सीएम की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें; त्योहारों पर नहीं होगी कमी

Wed, 14 Oct 2026 08:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Sugar prices in UP: यूपी में एक बार फिर से चीनी की कीमतें बढ़ गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहारों में इसकी कमी नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन
यूपी में फिर बढ़े चीनी के दाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर बुधवार को विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने भी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसकी कहीं कोई कमी नहीं है, इसलिए प्रदेशवासी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। त्योहारों पर भी पर्याप्त चीनी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


राज्य के गोदामों में वर्तमान में 70.64 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक है। इसमें सहकारी चीनी के मिलों के पास 13.40 लाख क्विंटल, निगम की चीनी मिलों के पास 2.93 लाख क्विंटल और निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के पास 54.3 लाख क्विंटल से अधिक चीनी है। इसके अतिरिक्त चीनी मिलों का संचालन अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा, जिससे नवंबर में नए सत्र 2026-27 के अंतर्गत नई उत्पादित चीनी भी बहुत जल्द उपभोक्ताओं के लिए सुलभ हो जाएगी।

इससे पहले केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव ने भी मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा कर चीनी मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और देश भर में इसकी सुचारु उपलब्धता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार को गन्ना आयुक्त ने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया चीनी के स्टॉक के भौतिक सत्यापन, मूल्य नियंत्रण सतत निगरानी और सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें