फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुभासपा ने सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश के दावों पर किया पलटवार, कहा- फर्जी सूची जारी की गई

Fri, 20 Nov 2026 06:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Assembly elections: यूपी में ओपी राजभर और अखिलेश यादव के बीच वार-पलटवार का नया दौर शुरू हो गया है। अब ताजा मामला एक सूची को लेकर है। 
विज्ञापन
इसी सूची को लेकर सुभासपा ने प्रतिक्रिया दी है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा द्वारा 36 सीटें मांगने के दावे के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश के दावों का जवाब देते हुए कहा कि वह फर्जी सूची जारी करने के बजाय अपने गठबंधन और राजनीतिक मर्यादा की चिंता करें। वह अपनी राजनीतिक हताशा की वजह से ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन


अरविंद राजभर ने कहा कि किसी राजनीतिक दल की आंतरिक बातचीत और सीटों से जुड़ी चर्चाओं को इस तरह सार्वजनिक करके उसका मजाक उड़ाना राजनीतिक शिष्टाचार और गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। गठबंधन में सीटों की मांग करना किसी भी राजनीतिक दल का लोकतांत्रिक अधिकार है। 

36 सीटों की मांग को एनडीए से बाहर निकलने का बहाना बताना निराधार और भ्रामक है। सीटों की चर्चा को गठबंधन टूटने की कहानी बनाकर पेश करना उनकी अपनी राजनीतिक व्याख्या हो सकती है, लेकिन इससे सुभासपा की राजनीतिक पहचान और संगठनात्मक ताकत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एनडीए गठबंधन में कोई विघटन होने की संभावना भी नहीं है। अखिलेश की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। उनको सुभासपा के राजनीतिक वजूद की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप हमारी सीटों का हिसाब लगाने के बजाय अपने राजनीतिक गठबंधन, अपने सहयोगियों और उनके सम्मान का हिसाब रखिए। हमें किसी के राजनीतिक प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें