फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, भाई बोला- ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला, परेशान रहती थी बहन

Fri, 31 Jul 2026 07:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के पारा क्षेत्र में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विनीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारा के बुद्धेश्वर के जाहिद नगर में बृहस्पतिवार रात कैंट थाने में तैनात दरोगा अवनीश कुमार की पत्नी विनीता (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना व जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई ने पारा थाने में पति, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार मूलरूप से मेरठ के टीमकिया गांव निवासी दरोगा अवनीश कुमार पत्नी विनीता, बेटे कार्तिक के साथ रहते हैं। विनीता के भाई विनय का आरोप है कि बहन को काफी समय से ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 

आरोप है कि दरोगा पति अवनीश शराब के नशे में अक्सर विनीता के साथ मारपीट करते थे। विनीता ने कई बार मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। मायके वालों ने अवनीश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस विभाग में होने का रौब दिखाकर उन्हें चुप करा देता था।

विज्ञापन




 

Trending Videos

मां को फोन कर प्रताड़ना की बात बताई और कट गया फोन

भाई विनय के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे विनीता ने मां को फोन कर बताया की ससुराल वाले काफी प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। करीब एक घंटे बाद ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने विनय को फोन कर बताया विनीता की हालत गंभीर है और उसे ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मायके वाले गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित शकूरपुर से लखनऊ पहुंचे तो पता चला कि विनीता की मौत हो चुकी है। विनय के मुताबिक अस्पताल में ससुराल पक्ष का कोई मौजूद नहीं था।

 

बेटे ने बताया पिता के घर आने के बाद हुआ विवाद

विनीता के बेटे कार्तिक ने बताया शाम करीब सात बजे पिता शराब के नशे में घर लौटे थे। इसके बाद पिता और मां के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। वह आहत होकर ऊपर कमरे में चला गया। इसके बाद क्या हुआ, उसे जानकारी नहीं है।

 

विज्ञापन

जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप

मायके वालों ने आरोप लगाया पति, सास, देवर और देवरानी लंबे समय से विनीता को प्रताड़ित कर रहे थे। भाई ने आरोप लगाया मानसिक प्रताड़ना देने के बाद विनीता को जहरीला पदार्थ देकर मार दिया गया। मामले में चारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें