डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआईआर में किसी का नाम कटा नहीं है। जिनका कोई अता-पता नहीं है, उनके ही वोट नहीं मिल रहे हैं। एसआईआर को लेकर विपक्ष के पेट में इसीलिए दर्द हो रहा है कि बिहार में एसआईआर के बाद चुनाव हुआ तो प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है। इसी तरह यूपी में वर्ष 2027 के चुनाव में मतदान प्रतिशत 70 से 80 प्रतिशत तक जा सकता है। यूपी में भी सपा का गुंडाराज नहीं आएगा पूर्ण बहुत से भाजपा की सरकार बनेगी।
छात्रसंघ चुनाव बहाली का दिया संकेत
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह छात्रसंघ चुनाव बहाली के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति ने उन्हें पहचान दी और लखनऊ विश्वविद्यालय से मिले अनुभवों को वह कभी नहीं भूल सकते। दिल्ली विश्वविद्यालय में हर वर्ष एबीवीपी की सफलता यह दर्शाती है कि भारत की छात्रशक्ति राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है।