मानक नगर, रामनगर निवासी 22 वर्षीय छात्र विशाल सिंह ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान ऑनलाइन गेम में पैसे डूबने और मानसिक तनाव के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दादी ने शव देखा। परिवार में मां, पिता, भाई, बहन और दादी शामिल हैं। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया।
मानक नगर में बुधवार दोपहर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे रामनगर निवासी छात्र विशाल सिंह(22) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग में रकम डूबने पर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन
विशाल के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। साथ ही वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। कुछ समय से बेटा किसी बात को लेकर परेशान था। घरवालों के पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया था।
बुधवार दोपहर बेटे की दादी पूनम मकान की दूसरी मंजिल पर कुछ काम से गईं तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने देखा कि विशाल कमरे की रोशनदान से गमछे के सहारे लटक रहा था। चीख सुन मां संगीता और अन्य घर वाले भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया। विशाल के परिवार में दादी, पिता के अलावा मां संगीता, एक भाई और बहन भी है।
विज्ञापन
दोस्त से लिए थे 30 हजार रुपये उधार पिता ने बताया कि घटना की सूचना पर बेटे का दोस्त घर आया था। उसने बताया था कि कुछ समय पहले विशाल ने इलाके के रहने वाले एक दोस्त से 30 हजार रुपये उधार लिए थे।
दोस्त विशाल को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इस कारण वह परेशान रहता था। घरवालों का आरोप है कि इसलिए विशाल ने जान दे दी। थाना प्रभारी का कहना है कि घरवालों के तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।
क्रिकेटर खेलने का था शौकीन
पिता ने बताया कि विशाल क्रिकेट खेलने का शौकीन था। वह लेफ्ट आर्म का बॉलर था। अंडर- 16 में ट्रायल दे चुका था। जहां अंतिम चरण में रह गया था। इसके बाद कोरोना आ गया। जिसके बाद उसका मन क्रिकेट से हट गया।