अमौसी जोन में सर्वाधिक 1.50 लाख उपभोक्ता बिजली बिल के बकायेदार हैं। इनमें तो 1.10 लाख ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले छह माह से बिजली तो खूब जलाई, मगर बिल नही भरा है। यह बकायेदार निगोंहा, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, अमेठी, उतरेटिया, सरोजनीनगर, बंथरा, मोहान रोड,काकोरी, रहीमाबाद, मलिहाबाद, माल, जेहटा आदि के हैं।
फतेहगंज निवासी बी लाल एक ऐसे बकायेदार उपभोक्ता हैं जिन पर तीन लाख रुपये की देनदारी है, मगर उनके घर की बिजली जल रही है। यह कृपा फतेहगंज उपकेंद्र के कुछ संविदा कर्मियों की है। संविदा कर्मियों ने इस कनेक्शन को सरकारी रिकॉर्ड में कटा दर्शा कर खुलेआम बिजली जलवा रहे हैं।
वर्टिकल सिस्टम में निर्बाध बिजली आपूर्ति का जिम्मा उपकेंद्र के इंजीनियरों का है जबकि बिल वसूली का काम कलेक्शन टीम का है। जो उपभोक्ता पिछले छह माह से लगातार बिजली बिल जमा नहीं कर रहे, कलेक्शन टीम उनसे वसूली करने जाएगी।- योगेश कुमार, निदेशक (वाणिज्य), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम