आंधी- बारिश से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे आ गया। अमेठी, अयोध्या, सीतापुर, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली में आंधी के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा 100 मिमी बारिश मिर्जापुर में हुई। इसके बाद अयोध्या में 90 मिमी, प्रयागराज में 61 मिमी, उन्नाव में 59 मिमी और सिद्धार्थनगर में 51 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी यूपी में सहारनपुर सबसे अधिक भीगा, जहां 32 मिमी बारिश दर्ज हुई। सीतापुर, बदायूं और झांसी समेत कई जिलों में ओले गिरे।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-तूफान और 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आंधी- बारिश ने कानपुर-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही थाम दी। कानपुर-उरई रेलखंड पर जालाैन के पास रेलवे भवन की छत के टुकड़े उड़कर ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर गिर गए जिससे तार टूट गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते वाया उरई संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन छह घंटे तक ठप रहा। गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई तार टूट गया। इससे 10 से ज्यादा ट्रेनें फंसी रहीं।
आंधी-बारिश से पेड़ उखड़े
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
इन जिलों में है भारी वर्षा की चेतावनी
बांदा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, एवं आस पास के क्षेत्र