फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माध्यमिक में राज्य अध्यापक व सीएम अध्यापक पुरस्कार कार्यक्रम की हुई घोषणा, जानिए कैसे होगा आवेदन

Thu, 06 Nov 2025 09:01 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंडलीय समिति पात्र शिक्षकों का चयन कर 16 से 25 दिसंबर तक निदेशालय स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। 26 दिसंबर से चार जनवरी तक ऑनलाइन तरीके से वर्क होगा। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य अध्यापक व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया इस बार नवंबर में ही शुरू हो जाएगी। जबकि जनवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसके लिए संशोधित समय सारिणी जारी की है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में जून में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर अगस्त तक पूरी की जाती थी। अब अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक लिए जाएंगे। जिला समिति द्वारा आवेदनों का परीक्षण व स्थलीय सत्यापन कर पात्र शिक्षकों का नाम छह से 15 दिसंबर के बीच मंडलीय समिति को भेजा जाएगा।

मंडलीय समिति पात्र शिक्षकों का चयन कर 16 से 25 दिसंबर तक निदेशालय स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। निदेशालय की समिति 26 दिसंबर से चार जनवरी तक पात्र शिक्षकों के नाम राज्य स्तरीय समिति को ऑनलाइन भेजेगी। वहीं पांच से 14 जनवरी तक राज्य स्तरीय समिति इनके चयन की कार्यवाही पूरी करेगी। 14 जनवरी के बाद चयनित शिक्षकों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि संबंधित शिक्षकों को अपने आवश्यक विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन और पांच मिनट का वीडियो भी देना होगा। राज्य चयन समिति के लिए संस्तुत शिक्षकों के चरित्र सत्यापन, एलआईयू जांच कराकर भी आख्या दी जाएगी। उन्होंने सभी डीएम, कमिश्नर, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, पुलिस आयुक्त व माध्यमिक शिक्षा निदेशक को संशोधित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें