फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात जुलाई से आमरण अनशन करेंगे प्रदेश जल निगम के कर्मचारी, कल से मंडल कार्यालयों में होंगे प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 09:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Jal Nigam employees: बकाया वेतन, खाली पदों पर भर्ती जैसी कई मांगों को लेकर यूपी जल निगम के कर्मचारी आंदोलित हैं। वह मंगलवार से मंडल कार्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
कल से प्रदर्शन करेंगे जल निगम कर्मचारी। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों ने बकाया वेतन, खाली पदों पर भर्ती व पेंशन की मांग को लेकर फिर आंंदोलन का एलान किया है। उत्तर प्रदेश जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा के तहत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार और बुधवार को मंडल कार्यालयों पर प्रदर्शन का एलान किया है।

विज्ञापन


मोर्चा के महासचिव इंजीनियर एके सिंह ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 16 जून को प्रदेश के 9 मंडल मुख्यालयों व 17 जून को 9 क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें न पूरी होने पर, दूसरे चरण के तहत 23 जून से जल निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना समेत गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया जाएगा। यदि फिर भी शासन नहीं चेता, तो 7 जुलाई से कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठेंगे।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सातवां वेतनमान लागू करना, कैशलेस चिकित्सा योजना, नगरीय निकाय में 3 महीने के बकाए वेतन व पेंशन का भुगतान, महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी, एरियर का भुगतान, मृतक आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन को राजकीय कोषागार से सीधे प्रदान करना शामिल है। मोर्चा का आरोप है कि शासन और जल निगम प्रशासन लगातार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें