फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच महीने बाद राज्य हज कमेटी का हुआ गठन, उधर लखनऊ से हज उड़ान का सिलसिला खत्म; कुल 5522 यात्री रवाना

Wed, 14 May 2025 10:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Haj Pilgrimage 2025: यूपी में पांच महीने के बाद राज्य हज कमेटी का गठन किया गया। दूसरी ओर इस साल हज के लिए जाने वाले यात्रियों की रवानगी संपन्न हो गई है। 
विज्ञापन
हज यात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला बुधवार को खत्म हो गया। हज यात्रा के अंतिम दिन तीन उड़ानों से 676 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा रवाना किया गया। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कुल 5522 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा भेजा गया है। पश्चिमी यूपी के हज यात्रियों की अंतिम उड़ान 30 मई को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगी।

विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि सरोनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से हज यात्रियों की रवानगी के अंतिम दिन तीन उड़ानों से 676 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा भेजा गया। इसमें 312 महिला हज यात्री भी शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि हज उड़ान स्थल का विकल्प चुनने की सहुलियत का लिया फायदा लेते हुए बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के करीब 97 हज यात्री अंतिम दिन लखनऊ से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि पहली उड़ान से सुबह 6 बजे 275 हज यात्री हुए रवाना हुए। 

दूसरी उड़ान से रात 7:35 बजे 273 हज यात्री और तीसरी व अंतिम उड़ान से रात 11:15 बजे 128 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा भेजा गया। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों की मदद के लिए 5 स्टेट हज इंस्पेक्टर सगीर हुसैन, कैसर रजा, जुनुरैन हैदर, आसिफ मधुबनी और मुजाहिद अली को को भेजा गया। उन्होंने बताया कि राजधानी के उड़ान स्थल से प्रदेश भर के कुल 5522 हज यात्रियों को हज पर रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ और दिल्ली उड़ान स्थल से अब तक कुल 8512 हज यात्रियों को मदीना भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी के हज यात्रियों की अंतिम उड़ान 30 मई को रवाना होगी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

पांच महीने बाद राज्य हज कमेटी का हुआ गठन

राज्य हज कमेटी का कार्यकाल खत्म होने के पांच महीने के बाद शासन ने नई कमेटी का गठन कर दिया है। शासन ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर नई कमेटी के 13 सदस्यों के नाम घोषित कर दिए। नई कमेटी का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। पिछली कमेटी का कार्यकाल 25 दिसंबर 2024 को खत्म हुआ था। नई कमेटी में हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहसिन रजा को जगह नहीं मिली है।

अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने बताया कि नई कमेटी में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, हरदोई गोपामऊ नगर पंचायत अध्यक्ष वली मोहम्मद, बरेली की धौरा टांडा नगर पंचायत अध्यक्ष नदीमुल हसन सदस्य बनाए गए हैं। इनके अलावा मुस्लिम धर्म विद्या एवं विधि विशेषज्ञ श्रेणी में सैयद अली वारसी, हाफिज एजाज अहमद, सैयद कल्बे हुसैन (कब्बन नवाब)। समाजसेवी श्रेणी में मो. इफ्तेखार हुसैन, कामरान खान, जुनैद अहमद अंसारी, जावेद कमर खान, कमरुद्दीन (जुगनू) को सदस्य मनोनीत किया गया। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी और राज्य हज कमेटी के कार्यपालक अधिकारी एवं सचिव एसपी तिवारी पदेन सदस्य होंगे। नई कमेटी के सदस्य ही अब कमेटी के अध्यक्ष का नाम तय करेंगे।
 

हज यात्रा: सऊदी अरब में नुसुक कार्ड से होगी हज यात्रियों की पहचान, मदीना मुनव्वरा पहुंचने पर मिलेगा कार्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें