फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब मृतक शिक्षकों के परिजनों को मिलेगी डेथ ग्रेच्युटी; जारी हुआ शासनादेश

Mon, 26 May 2025 09:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Teachers will get death gratuity: यूपी सरकार ने शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला किया है। अब मृतक शिक्षकों के परिजनों को मृत्यु के बाद डेथ ग्रेच्युटी मिलेगी। 
 
विज्ञापन
शिक्षकों के हित में सरकार का बड़ा फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त अशासकीय (एडेड) महाविद्यालयों के मृतक शिक्षकों के परिजनों को बड़ी राहत दी है। सेवाकाल में मृत्यु होने की स्थिति में शिक्षकों के परिजनों को मृत्यु उपादान (डेथ ग्रेच्युटी) का भुगतान शासनादेश के अनुरूप किया जाएगा। कैबिनेट की हरी झंडी के बाद इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एडेड महाविद्यालयों के ऐसे शिक्षक जिन्होंने सेवानिवृत्ति का विकल्प नहीं दिया था और उनकी मृत्यु 58 वर्ष की आयु से पहले हो गई तथा वे शिक्षक जिन्होंने 60 वर्ष पर सेवानिवृत्ति का विकल्प भरा था, किंतु विकल्प परिवर्तन की निर्धारित अवधि से पहले ही उनका निधन हो गया। इन मामलों में उनके परिजनों को डेथ ग्रेच्युटी दिए जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि 03 फरवरी 2004 के बाद के उन मामलों में भी डेथ ग्रेच्युटी दी जाएगी, जिनमें शिक्षकों ने सेवानिवृत्ति का विकल्प नहीं चुना और 60 वर्ष की आयु से पहले निधन हो गया। ऐसे शिक्षक जिन्होंने 62 साल पर सेवानिवृत्ति का विकल्प भरा, मगर विकल्प परिवर्तन की निर्धारित अवधि से पहले ही उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सीएम का एलान: प्रदेश की हर विधानसभा में बनेंगे कंपोजिट विद्यालय, प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की होगी पढ़ाई

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें