फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Mon, 22 Dec 2025 12:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Cabinet meeting: यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज होगी। इस बैठक में अनुपूरक बजट संबंधी कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। 
विज्ञापन
योगी कैबिनेट की बैठक सोमवार को। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। निवेश और विभिन्न विकासपरक योजनाओं संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार होगा।

विज्ञापन


अनुपूरक बजट में बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों को प्राथमिकता
 प्रदेश सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 का पहला अनुपूरक बजट सोमवार को विधानसभा में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक इस अनुपूरक बजट में बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों को प्राथमिकता दी जा सकती है। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, शहरी विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों को अतिरिक्त बजट मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आधुनिकीकरण से जुड़ी योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान हो सकता है।

अनुपूरक बजट एक्सप्रेसवे, सड़कों और पुलों का निर्माण, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, ग्रामीण पेयजल योजनाओं, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद, साथ ही विद्यालयों के अधोसंरचना विकास पर खर्च होगा। इसके अलावा सामाजिक कल्याण योजनाओं, कृषि योजनाओं और रोजगार सृजन कार्यक्रमों के लिए भी अतिरिक्त राशि दी जा सकती है।
विज्ञापन


वंदे मातरम पर होगी चर्चा

इसके अलावा सोमवार को सदन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर चर्चा भी होगी। इस बार आठ नए विधेयक भी पेश होने हैं, जिन्हें सदन के पटल पर रखा जा सकता है। बता दें कि सदन की कार्यवाही 24 दिसंबर तक चलनी है। इस दौरान राज्य सरकार सभी विधायी कार्य निपटाने की कवायद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें