फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ये दस स्पेशल ट्रेनें दीपावली पर सफर बनाएंगी आसान, लखनऊ होकर पटना, चंडीगढ़ और दिल्ली रूट से गुजरेंगी

Thu, 08 Oct 2026 09:03 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे 10 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें लखनऊ होकर पटना, दिल्ली, चंडीगढ़, वाराणसी और फिरोजपुर रूट पर संचालित होंगी। नवंबर तक चलने वाली इन ट्रेनों से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सफर विकल्प और भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिवाली के लिए स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन 10 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। पटना, चंडीगढ़, वाराणसी, दिल्ली, फिरोजपुर रूट की ये ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी। नवंबर तक इनका संचालन होगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 04209 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल 27 नवंबर तक हर शुक्रवार, सोमवार व बुधवार को वाराणसी से रात 10:15 बजे चलकर सुबह 3:30 बजे लखनऊ और दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

विज्ञापन


वापसी में 04210 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार को दिल्ली से शाम 6:50 बजे चलकर सुबह 3:50 बजे लखनऊ और सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन 04213 अयोध्या-कैंट आनंदविहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे चलकर रात 8:45 बजे लखनऊ और सुबह 6:10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।  वापसी में 04214 आनंदविहार टर्मिनस-अयोध्या कैंट स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को आनंदविहार से सुबह नौ बजे चलकर शाम 6:20 बजे लखनऊ और रात दस बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। ट्रेन बाराबंकी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल देगी राहत

ट्रेन 04227 वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को वाराणसी से सुबह 11:05 बजे चलकर लखनऊ शाम सवा पांच बजे व चंडीगढ़ अगली सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी। 

ट्रेन 04228 चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को चंडीगढ़ से सुबह छह बजे चलकर लखनऊ शाम 6:30 बजे और वाराणसी रात 12:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर और अंबाला कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

 

 

चंडीगढ़-पटना स्पेशल 27 नवंबर तक

ट्रेन 04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल भी यात्रियों को राहत देगी। 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे चलकर अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए आलमनगर सुबह 10:30 बजे, उतरेटिया सुबह 11:10 बजे होते हुए सुल्तानपुर, वाराणसी, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए पटना रात 09:15 बजे पहुंचेगी। 

वापसी में 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को पटना से रात 11:15 बजे चलकर इन स्टेशनों से होते हुए उतरेटिया सुबह 8:58 बजे, आलमनगर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन यहां से चलकर रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

 

फिरोजपुर-कैंट पटना 25 नवंबर तक

ट्रेन 04616 फिरोजपुर-कैंट पटना स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को फिरोजपुर से दोपहर 12:00 बजे चलकर आलमनगर सुबह 4:55 बजे, उतरेटिया सुबह 5:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगली शाम 6:35 बजे पटना पहुंचेगी।  वापसी में 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को पटना से रात 8:20 बजे चलेगी। यह उतरेटिया 5:56 बजे, आलमनगर सुबह 6:55 बजे होते हुए फिरोजपुर रात 11:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी।
विज्ञापन

नवरात्र में प्रयागराज से होकर चलेगी उतरेटिया-मिर्जापुर स्पेशल ट्रेन

शारदीय नवरात्र के मौके पर लखनऊ के उतरेटिया से मिर्जापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन और विंध्याचल के रास्ते 11 से 27 अक्तूबर तक होगा। ट्रेन उतरेटिया से रायबरेली, प्रतापगढ़ के कुंडा होकर प्रयागराज और यहां से मिर्जापुर रवाना होगी।

गाड़ी (04129) मिर्जापुर-उतरेटिया स्पेशल ट्रेन मिर्जापुर से शाम 4:05 बजे चलकर विंध्याचल (04:13 बजे), मेजा रोड (04:53 बजे), नैनी (05:25 बजे), प्रयागराज जंक्शन (06:10 बजे), प्रयाग (07:00 बजे), कुंडा हरनामगंज (07:45 बजे), ऊंचाहार (08:15 बजे), रायबरेली (09:03 बजे) और बछरावां (09:42 बजे) रुकते हुए रात 11:10 बजे उतरेटिया पहुंचेगी।

इसी तरह उतरेटिया से गाड़ी (04130) रात 01:00 बजे प्रस्थान करेगी। बछरावां (01:32 बजे), रायबरेली (02:03 बजे), ऊंचाहार (02:43 बजे), कुंडा हरनामगंज (03:15 बजे), प्रयाग (05:03 बजे), प्रयागराज जंक्शन (05:25 बजे), नैनी (06:08 बजे), मेजा रोड (06:35 बजे) तथा विंध्याचल (07:45 बजे) होते हुए सुबह 08:30 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें