फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कूलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर होंगे विशेष आयोजन, संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करेंगे छात्र

Tue, 24 Nov 2026 03:05 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों से अवगत कराना है।

विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विशेष आयोजन होंगे - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विशेष आयोजन होंगे। प्रार्थना सभा में छात्र और शिक्षक संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करेंगे। साथ ही संविधान सभा के सदस्यों और उनके योगदान से परिचित होंगे। पोस्टर, चित्रकला, बुकमार्क, बैज और कोलाज जैसी गतिविधियों के माध्यम से संविधान के विचारों को रचनात्मक अभिव्यक्ति देंगे।

विज्ञापन



 

Trending Videos

इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों को सांविधानिक चेतना व लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का केंद्र बनाना है। इसके तहत छात्रों को संविधान के आदर्शों को समझने, उनका सम्मान करने और दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संविधान निर्माण की प्रक्रिया और संविधान सभा की भूमिका पर परिचर्चा भी होगी।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी डीआईओएस और बीएसए को कार्यक्रमों में विद्यार्थियों व शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छात्र पोस्टर, चित्रकला, बुकमार्क, बैज और कोलाज बनाकर संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्रीय मूल्यों को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने गतिविधियों को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने पर जोर दिया है। कार्यक्रमों का विवरण डिजिटल माध्यम से भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें