बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे लोगों और पहली बार या युवा मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने के संबंध में चलाए जाने वाले विशेष अभियान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनसे अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक की फोटोग्राफ और अन्य आवश्यक अभिलेख सुरक्षित रखने के साथ ही आयोजित बैठक के संबंध में प्रेस नोट भी जारी करने को कहा गया है।
पत्र में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। कार्यालय ने इस संबंध में मंडलायुक्तों और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व मंत्री को भी पत्र की प्रति भेजी है।