फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान; सीईओ ने जारी किए आदेश

Thu, 08 Oct 2026 11:15 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जिला और विधानसभा स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। अभियान में दलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम शामिल कराने और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से आठ अक्तूबर को जारी पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक दलों के सहयोग से विशेष अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना है। इसके लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक तत्काल जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से आयोजित की जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे लोगों और पहली बार या युवा मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने के संबंध में चलाए जाने वाले विशेष अभियान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनसे अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक की फोटोग्राफ और अन्य आवश्यक अभिलेख सुरक्षित रखने के साथ ही आयोजित बैठक के संबंध में प्रेस नोट भी जारी करने को कहा गया है।

पत्र में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। कार्यालय ने इस संबंध में मंडलायुक्तों और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व मंत्री को भी पत्र की प्रति भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें