फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हर बूथ तक पीडीए के सवाल पहुंचाएगी सपा, समाजवादी बुलेटिन में अपनी रणनीति का किया खुलासा

Wed, 18 Sep 2024 12:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी बुलेटिन में अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ताधारी दल के लोग जहां भी जाएंगे, इस तरह के सवाल पाएंगे। इन्हें पीडीए के सवाल कहा गया है। इसमें पूछा जाएगा कि छुट्टा जानवरों से निजात दिलवाने का झूठा वादा क्यों किया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने हर बूथ तक पीडीए के सवालों को पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत छुट्टा जानवरों, किसानों की दुश्वारियों और अग्निवीर के मुद्दे पर सपा के नजरिये से जनता को अवगत कराया जाएगा। समाजवादी बुलेटिन में इस रणनीति का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


समाजवादी बुलेटिन में अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ताधारी दल के लोग जहां भी जाएंगे, इस तरह के सवाल पाएंगे। इन्हें पीडीए के सवाल कहा गया है। इसमें पूछा जाएगा कि छुट्टा जानवरों से निजात दिलवाने का झूठा वादा क्यों किया। काले कानून लाकर किसानों की भूमि क्यों हड़पनी चाही।

किसानों को लाभकारी एमएसपी क्यों नहीं दिया। इसके तहत संविधान की समीक्षा और उसे बदलने की बात, 69 हजार शिक्षक भर्ती, लेटरल भर्ती, पेपर लीक और अग्निवीर सैन्य भर्ती पर सपा के नजरिये को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें