फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाएगी सपा, अखिलेश बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार

Sat, 22 Mar 2025 10:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 SP training camp: सपा पूरे प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर का आयोजन करेगी। इधर अखिलेश ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। अखिलेश शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आईएएस और आईपीएस तक संलिप्त हैं। मुख्यमंत्री का न कहीं जीरो टॉलरेंस नजर आ रहा है और न ही अपराधियों में कोई खौफ है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। बिना पर्याप्त मुआवजा दिए उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। उनकी रोटी-रोजगार की कोई गारंटी नही है। पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा सरकार की साख लगातार गिर रही है। जनता का हर वर्ग परेशान है। भाजपा के रहते विकास की कोई उम्मीद नहीं है।

क्या निलंबित अफसर की संपत्ति पर भी चलेगा बुल्डोजर
अखिलेश ने एक्स के जरिये कहा कि अब समझ में आया कि भाजपा सरकार में इन्वेस्टमेंट समिट (निवेश सम्मेलन) क्यों कराई जाती रही हैं। इसके पीछे निवेश नहीं, कमीशनखोरी का भाजपा का लालच काम करता है। तभी ऐसे अनुभवी अधिकारी को इतना महत्वपूर्ण काम दिया गया।सपा अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश भर की स्किल मैपिंग करवाने की बात करने वाले ऐसे अधिकारी के मन मस्तिष्क की चतुराई को नहीं समझ सके। जब तक ये गोरखधंधा सबकी मिलीभगत से चलता रहा, तब तक चुप थे और जब बात उछल गई तो मजबूरन दिखावटी कदम उठाना ही पड़ा। इनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा या बंटवारे से सब निपट जाएगा। उनका इशारा घूस मांगने के आरोप में निलंबित किए गए इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश की तरफ था।
विज्ञापन


90 वर्षीय बुजुर्ग ने अखिलेश को भेंट की चारपाई
अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर नोएडा के गांव वाजिदपुर निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग रमेश चंद यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। रमेश चंद्र यादव ने अखिलेश यादव को दो खाट (चारपाई) भेंट की।

कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाएगी सपा
 सपा शीघ्र ही कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए ये आयोजन जिलेवार होंगे। सपा अपनी पीडीए की नीति और संविधान व आरक्षण पर सोच को इन कार्यकर्ताओं के सामने रखेगी। साथ ही 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण में गड़बड़ी पर अपनी बात रखते हुए खतरों से उन्हें आगाह करेगी। ताकि, वे इन्हीं बातों को जनता के बीच लेकर जाएं। साथ ही उनको पार्टी की रीति-नीति से भी अवगत कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें