फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा का घोषणा पत्र कल, हर साल 40 हजार देने के साथ हो सकते हैं ये बड़े चुनावी वादे; फ्री बिजली की बात भी

Wed, 25 Nov 2026 09:09 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ

सार

SP manifesto: यूपी में समाजवादी पार्टी गुरुवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। इस घोषणा पत्र को सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रण-पत्र का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
सपा का चुनावी घोषणा पत्र कल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) अपने चुनावी घोषणापत्र के जरिये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की तैयारी में है। पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम से तैयार इस प्रण-पत्र में महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने समेत दो दर्जन से अधिक प्रमुख वादे शामिल होंगे।

विज्ञापन


सपा ने अपने चुनावी अभियान को ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रण-पत्र’ नाम दिया है। इसकी थीम ‘हर हाथ को काम, हर किसान को दाम, महिलाओं को सम्मान और कानून का मान’ रखी गई है। पार्टी राज्यस्तरीय घोषणापत्र के साथ प्रत्येक जिले के लिए अलग मैनिफेस्टो भी तैयार कर रही है। इसमें स्थानीय जरूरतों, बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता दी जाएगी।

Trending Videos

हर साल 40 हजार देने का होगा बड़ा वादा?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव पिछले कुछ महीनों में कई बड़े चुनावी वादे कर चुके हैं। इनमें महिलाओं के लिए ‘स्त्री समृद्धि सम्मान योजना’ के तहत सालाना 40 हजार रुपये देने का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके अलावा गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान, उनके लिए रिवॉल्विंग फंड बनाने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर नियमित नौकरी देने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने का वादा भी शामिल है।

पार्टी महिलाओं के सम्मान और उत्थान से जुड़े मुद्दों के साथ पीडीए वर्ग को साधने के लिए अन्य घोषणाओं पर भी जोर दे रही है। रिवर फ्रंट पर प्रतिमाएं स्थापित करने का मुद्दा भी चर्चा में रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी नीति और सोच भी सपा जनता के सामने रखेगी।

बिहार चुनाव में एनडीए के प्रयोगों से सबक लेते हुए सपा महिलाओं पर विशेष फोकस कर रही है। आर्थिक सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान को केंद्र में रखकर पार्टी भाजपा की लाभार्थीपरक राजनीति के मुकाबले अपना कल्याणकारी मॉडल पेश करना चाहती है। युवाओं, किसानों और कर्मचारियों के साथ महिलाओं को जोड़कर सपा 2027 की चुनावी लड़ाई में अपने लिए सत्ता की राह मजबूत करना चाहती है।

विज्ञापन

ये हो सकते हैं सपा के चुनावी वादे

- महिलाओं को हर साल 40000 रुपये।
- पीडीए के महापुरुषों की लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर प्रतिमाएं।
- विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा और लैपटॉप
- आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने, खाली पद भरने और पक्की नौकरी देने का वादा।
-पत्रकारों व बुद्धिजीवियों के लिए सामाजिक सुरक्षा।
- स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता।
- पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून।
- पुरानी पेंशन योजना की बहाली।
- घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली।
- यश भारती सम्मान की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने की घोषणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें