लखनऊ में हुई बसपा की रैली के बाद पार्टी अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर पार्टी ने नई तरीके से रणनीति बनाने का फैसला लिया है। सपा ने दलितों के बीच समाजवादी सरकारों के काम रखने का फैसला किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने जिस तरह से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए अभियान पर निशाना साधा है, उसके चलते सपा ने भी अंदरखाने पलटवार की रणनीति तैयार की है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सपा दलितों के बीच जाकर उन कामों को रखेगी, जो दलितों से संबंधित हैं और जिन्हें सपा सरकार के कार्यकाल में कराया गया था। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें समाजवादी पेंशन और आवास की सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके लिए हर जिले में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
बसपा से ज्यादा भाजपा को आकाश आनंद की जरूरत -अखिलेश
अखिलेश यादव ने बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आकाश आनंद समझदार और जागरूक हैं। आकाश आनंद की जितनी जरूरत बीएसपी को है, उससे ज्यादा बीजेपी को है।