फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा सांसद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा उन्हें पाकिस्तान से मिल रही है जान से मारने की धमकी

Sun, 29 Sep 2024 07:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

SP MP Rajeev Rai: घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने प्रदेश सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते सांसद राजीव राय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक उनको और उनके परिवार को लगातार धमकी मिल रही है। बार-बार इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। सांसद को 20 सितंबर को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी।

विज्ञापन


सपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान राजीव राय ने कहा कि इस मामले में पूर्व डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले 2022 में चुनाव से पहले भी धमकी मिलती रही है, हर बार पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी, विधायक रविदास मल्होत्रा और अरमान खान उपस्थित रहे।

बोला- बहुत उड़ लिया, कुछ दिन के मेहमान हो...
सांसद राजीव राय ने कहा कि धमकी देने वाले शख्स ने मेरे बेटे का नाम भी लिया, जबकि वह यहां रहता भी नहीं है। उसने कहा कि- बहुत उड़ लिए हो, कुछ दिन के मेहमान हो जो करना है कर लो। सांसद के मुताबिक वर्ष 2017 से पहले इंटेलिजेंस के इनपुट पर मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। इसके बाद भाजपा सरकार सत्ता में आई और बिना किसी पूर्व सूचना के सुरक्षा हटा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें