फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संघ परिवार की काट के लिए सपा बनाने जा रही है ये टीम, धर्म और हिंदुत्व की टक्कर के लिए होगा ये फॉर्मूला

Tue, 08 Apr 2025 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा अब वैचारिक स्तर पर भाजपा और संघ परिवार से लड़ने का आधार तैयार कर रही है। आने वाले समय में संघ परिवार के लिए पार्टी घर-घर में अभियान चलाएगी।

 
विज्ञापन
गांव-गांव तक अभियान चलाएगी सपा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी अब वैचारिक फ्रंट पर भी संघ परिवार की सोच के खिलाफ अभियान चलाएगी। साथ ही समाजवादी विचारों को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए सपा नेतृत्व ने समर्पित टीमें बनाने का फैसला किया है। ये टीमें ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर जाकर काम करेंगी।

विज्ञापन


सपा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लगातार मजबूत कर रही है। साथ ही प्रचार के अन्य माध्यमों पर भी उसका जोर है। पार्टी नेतृत्व लगातार यह कहता है कि वो समाजवादी विचारक राममनोहर लोहिया के उदार हिंदुत्व के रास्ते को ठीक मानता है। पार्टी का मानना है कि संघ परिवार के विचार कट्टर हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए समाजवादियों को उनके विचारों का खुलकर विरोध करना चाहिए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, धर्म और हिंदुत्व पर लोहिया के जो विचार हैं, उन्हें पैंफलेट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसमें यह भी बताया जाएगा कि उदार और कट्टर हिंदुत्व में क्या अंतर है। कट्टर हिंदुत्व की धारा क्यों देश व समाज के लिए घातक है। साथ ही मनु स्मृति के खिलाफ भी समाजवादी पक्ष को जनता के बीच रखा जाएगा। हर जिले में कुछ समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें