फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा ने चुनाव आयोग से की अपील, जाति के आधार पर न हटाएं एसआईआर से जुड़े कर्मी; ये जाति हैं शामिल

Wed, 03 Dec 2025 08:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SIR in UP: सपा ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन देकर इस बात की अपील की है कि एसआईआर की प्रक्रिया में जुड़े कर्मियों के साथ जातीय स्तर भेदभाव न किया जाए। 
विज्ञापन
बीते दिनोंअखिलेश यादव ने भरा SIR फार्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायती ज्ञापन देकर मांग की है कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े और मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) में कई वर्षों से कार्यरत यादव और मुस्लिम कर्मचारियों को जाति के आधार पर सेवा से बर्खास्त न किया जाए। 

विज्ञापन


बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल कर के एसआईआर प्रक्रिया में उनकी सेवाएं ली जाएं, ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही कहा है कि प्रयागराज में प्रतापपुर, सोरांव, हंडिया, फाफामऊ व फूलपुर विधानसभा  क्षेत्रों में मतदाताओं को थर्ड ऑप्शन में सब्मिट किए जाने की जांच करवाकर मानक के अनुसार मतदाताओं के गणना प्रपत्र को फर्स्ट या सेकेंड ऑप्शन में सबमिट कराया जाए, जिससे वैध मतदाताओं को अनावश्यक रूप से दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस न भेजी जाए। रायबरेली, गोंडा व जौनपुर आदि की शिकायतों को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े 403 विधान सभा क्षेत्रों में स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्र पर कई वर्षों से कार्यरत यादव और मुस्लिम कम्प्यूटर ऑपरेटरों को भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेताओं के दबाव में जाति के आधार पर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


फर्रूखाबाद में मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) पर  कार्य कर रही टीनम यादव को बर्खास्त कर दिया है। ऐसा कई कर्मियों के साथ किया गया है।  ज्ञापन देने वालों में सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें