फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गठबंधन में ही चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, राहुल और अखिलेश मिलकर करेंगे सीटों पर फैसला; ये है रणनीति

Wed, 07 Oct 2026 10:17 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ

सार

SP Congress alliance: यूपी विधानसभा का चुनाव सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे। सपा और कांग्रेस दोनों के ही रणनीतिकारों का मानना है कि समय रहते सीटों का बंटवारा होने से प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी का पर्याप्त समय मिल सकेगा।
 
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर इंडिया गठबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गठबंधन के दो प्रमुख घटकों—समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच जल्द ही सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दोनों ही दल इस वार्ता प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर चुनावी मैदान में साझा रणनीति के साथ उतरना चाहते हैं। इसके लिए दोनों पार्टियों की ओर से अधिकृत पदाधिकारियों को नामित किया जाएगा, जो प्राथमिक स्तर पर सीटों के समीकरणों, मजबूत दावेदारी और क्षेत्रीय जनाधार पर मंथन करेंगे।

प्राथमिक स्तर पर राज्यस्तरीय नेताओं और अधिकृत पदाधिकारियों के बीच दौर-दर-दौर वार्ता होगी, जिसमें प्रत्येक सीट के गुणा-गणित का विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद सभी प्रस्तावों और सहमति-असहमति के बिंदुओं को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। सीट बंटवारे के इस पूरे  फॉर्मूले पर अंतिम मुहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मिलकर लगाएंगे।
विज्ञापन


सपा और कांग्रेस दोनों के ही रणनीतिकारों का मानना है कि समय रहते सीटों का बंटवारा होने से प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी का पर्याप्त समय मिल सकेगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के बीच भी किसी तरह का भ्रम नहीं रहेगा और संयुक्त प्रचार अभियान को गति दी जा सकेगी। जल्द ही दोनों दलों की संयुक्त बैठक का शेड्यूल जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें