फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, मऊ जिले में बदल दी गई मतदाता सूची; आयोग से कार्रवाई की मांग

Mon, 08 Dec 2025 08:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SIR in UP: सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 की मतदाता सूची बदलकर 7 दिसंबर 2025 की दी गई है। 
विज्ञापन
यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि मऊ में घोसी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 की मतदाता सूची बदलकर 7 दिसंबर 2025 को बीएलओ को दूसरी मतदाता सूची दी गई। इस लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


सपा का कहना है कि मऊ, घोसी विधानसभा क्षेत्र में 2003 की मतदाता सूची में मतदेय स्थल संख्या-75 में 488 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की मतदाता सूची बीएलओ को उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन 7 दिसंबर को 2003 की मतदाता सूची में मतदेय स्थल संख्या- 75 में 1318 मतदाता दर्ज होने की सूची बीएलओ को दी गई।

बीएलओ से दो दिन में सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म भरवाने और गणना प्रपत्रों को बीएलओ एप में अपलोड करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी) द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। 830 मतदाताओं को भी गणना प्रपत्र भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह ज्ञापन सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह ने सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें