फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'शर्मा टी स्टॉल' के मालिक के बेटे ने अपनी बर्थडे पार्टी में की हर्ष फायरिंग, कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा

Mon, 20 Jul 2026 07:07 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जन्मदिन की पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करने और विरोध करने पर रिसॉर्ट कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर 14 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
'शर्मा टी स्टॉल' - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज में सिसेंडी-मदारपुर मार्ग स्थित जंगल में बने स्पोरो रिसॉर्ट में शर्मा टी स्टॉल के मालिक के बेटे लालबाग निवासी गौरव शर्मा ने अपनी बर्थडे पार्टी दोस्तों के साथ हर्ष फायरिंग की। आरोपी व उसके दोस्तों पर रिसॉर्ट कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। रिसॉर्ट कर्मचारी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने गौरव को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि रविवार को गौरव का जन्मदिन था। गौरव के दोस्त रिंकू ने स्पोरो रिसॅार्ट में बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में पार्टी 40 अन्य लोग भी मौजूद थे। रात करीब 11 बजे नशे में डीजे पर नाच रहे गौरव शर्मा ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। 

पुलिस के आने पर आरोपी भागे

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यह देख कर्मचारियों ने विरोध किया तो गौरव व अन्य आरोपियों ने मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर सभी लोग भाग निकले। जबकि गौरव शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि रिसॉर्ट कर्मचारी की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट व अन्य गंभरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को घटनास्थल से असलहा नहीं मिला है। पुलिस की दो टीमें गठित की गई है। एक टीम गौरव से पूछताछ कर रही है।जबकि दूसरी टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें