फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में छोटे फाइनेंस बैंकों की रफ्तार सबसे तेज, जमा में 37% और लोन में 40% की ग्रोथ हासिल की

Wed, 25 Dec 2024 09:22 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Banking in UP: यूपी में छोटे फाइनेंसल बैंक तेजी से अपना करोबार बढ़ा रहे हैं। जमा और लोन दोनों सेक्टर में ग्रोथ देखी गई है। 
विज्ञापन
यूपी में बैंक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लोन से लेकर डिपाॅजिट तक की प्रतिस्पर्धा में स्माॅल फाइनेंस बैंकों ने हर मोर्चे पर सरकारी व निजी बैंकों को पीछे कर दिया है। स्माॅल फाइनेंस बैंकों के आश्चर्यजनक प्रदर्शन का मुख्य आधार अनसेक्योर्ड लोन, माइक्रो लोन और ग्रामीण इलाके हैं। वाणिज्यिक बैंकों की कंजूसी का लाभ उठाते हुए स्माॅल फाइनेंस बैंकों ने कुल जमा में 37 फीसदी और कुल लोन में 40 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। किसानों और गरीबों को लोन देने में ये बैंक शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन


पिछले एक साल में स्माॅल फाइनेंस बैंक ने यूपी में अपना दायरा सबसे तेजी से बढ़ाया है। जहां वाणिज्यिक बैंकों ने 115 नई शाखाएं खोलीं, वहीं स्माॅल फाइनेंस बैंकों की 116 नई शाखाएं खुलीं। कोऑपरेटिव बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की कुल 17 शाखाओं में ताले लग गए। वहीं, पेमेंट बैंक की एक भी नई शाखा नहीं खुली। ऋण-जमा अनुपात में भी स्माॅल फाइनेंस बैंक शीर्ष पर हैं। उनका सीडीआर 105 फीसदी है तो वाणिज्यिक बैंकों का 56.71 फीसदी है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का सीडीआर 60 फीसदी और कोऑपरेटिव बैंकों का 88 फीसदी है।

खातों में जमा की ग्रोथ में नंबर वन

bank - फोटो : Adobe Stock
प्रदेश की बैंक शाखाओं में 18.36 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। सरकारी बैंकों के पास जनता का सर्वाधिक पैसा जमा है, लेकिन चिंताजनक बात ये है कि इस वित्त वर्ष में कोऑपरेटिव बैंकों के प्रति लोगों का भरोसा घटा है। इसीलिए मार्च से सितंबर के बीच इन बैंकों के डिपाजिट में 5.56 फीसदी की कमी आई है। यानी कोऑपरेटिव बैंकों से लोगों ने पैसा निकाला है। वाणिज्यिक बैंकों की सितंबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच जमा की ग्रोथ 12 फीसदी रही। दूसरी तरफ स्माल फाइनेंस बैंकों की ग्रोथ 37.80 फीसदी है।

लोन देने में भी सबसे आगे

प्रदेश में बैंकों ने करीब 10.72 लाख करोड़ रुपये का लोन बांटा है। इसमें भी ग्रोथ के मामले में स्माॅल फाइनेंस बैंक के बराबर शेष सभी बैंक मिलकर भी नहीं हैं। लोन देने में सबसे कंजूसी वाणिज्यिक बैंकों ने बरती है। इसीलिए उनकी ग्रोथ 14.49 फीसदी रही। वहीं कोऑपरेटिव बैंकों का ग्रोथ रेट 15.45 फीसदी था। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 12 फीसदी की दर से आगे बढ़े तो स्मॉल फाइनेंस बैंकों में 40 फीसदी की ग्रोथ दर हासिल की।
विज्ञापन

यूपी में इस तरह की है बैकिंग 

bank - फोटो : Adobe Stock
कुल बैंक शाखाएं - 20,416
सरकारी बैंक- 13,797
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक -4,338
कोऑपरेटिव बैंक - 1,693
स्माल फाइनेंस बैंक -486
पेमेंट बैंक- 102
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें