फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोमवार से चलेंगी छह होली स्पेशल ट्रेनें, होली पर घर आने और जाने वालों को मिलेगी कंफर्म सीट ; जानिए डिटेल

Sun, 01 Mar 2026 06:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Holi Special Train: होली पर यूपी में आने और त्योहार के बाद लौटने वाले अच्छी खबर है। छह स्पेशल ट्रेनें सोमवार से शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन
होली के लिए ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 होली पर लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से छह होली स्पेशल ट्रेनों को सोमवार से चलाया जाएगा। फिरोजपुर से दानापुर तथा योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता एवं सुलतानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस व वाराणसी से एलटीटी ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर दानापुर होली स्पेशल दो व छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चलाई जाएगी। ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ सुबह 5:30 बजे तथा रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा होते हुए शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04615 दानापुर फिरोजपुर होली स्पेशल तीन व सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह सवा आठ बजे लखनऊ व रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंच जाएगी। 

ट्रेन में एसी बोगियां ही रहेंगी। ऐसे ही 04312 योगनगरी ऋषिकेश कोलकाता होली स्पेशल दो मार्च को योगनगरी ऋषिकेश रात 10:20 बजे चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सुबह नौ बजे आलमनगर, सुबह 9:48 बजे उतरेटिया से गुजरते हुए रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल, बर्द्धमान के रास्ते अगली सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04311 कोलकाता योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल चार मार्च को कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए उतरेटिया सुबह 11:30 बजे व आलमनगर दोपहर 12 बजे तथा ऋषिकेश रात 10:25 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल की बोगियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के लिए भी स्पेशल ट्रेन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04212 सुलतानपुर एलटीटी होली स्पेशल दो मार्च को सुलतानपुर से सुबह चार बजे चलकर लखनऊ सुबह 6:20 बजे होते हुए कानपुर, उरई, झांसी, बीना, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, थाणे होते हुए दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04211 एलटीटी सुलतानपुर होली स्पेशल तीन मार्च को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 8:50 बजे तथा सुलतानपुर रात 11 बजे पहुंच जाएगी।

होली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि
छह होली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में वृद्धि की गई है। 03257 दानापुर आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल आठ मार्च, 03258 आनंदविहार दानापुर वीकली नौ मार्च, 0559 रक्सौल उधना वीकली सात मार्च, 05560 उधना रक्सौल वीकली होली स्पेशल आठ मार्च, 03309 धनबाद दिल्ली बाईवीकली होली स्पेशल सात से दस मार्च, 03310 दिल्ली धनबाद बाईवीकली होली स्पेशल आठ व 11 मार्च को भी चलाई जाएगी।

रेलवे स्टॉपेज संशोधित
ऐसे ही 03257 दानापुर आनंदविहार होली स्पेशल का सूबेदार रेलवे स्टेशन व गोविंदपुरी पर स्टॉपेज संशोधित किया गया है। सूबेदार स्टेशन पर यह दोपहर पौने दो बजे तथा गोविंदपुरी स्टेशन पर शाम साढ़े चार बजे तथा वापसी में 03258 आनंदविहार दानापुर होली स्पेशल सूबेदार स्टेशन पर दोपहर 2:35 बजे एवं गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का स्टेशनों पर स्टॉपेज पांच मिनट का होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें