फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 60,244 पदों पर भर्ती: अन्य राज्यों में भी सिपाही भर्ती का जलवा, छह लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 21 Aug 2024 12:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में सिपाहियों के पदों पर होने वाली भर्ती में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के भी छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें सबसे ज्यादा अभ्यर्थी बिहार के हैं। उसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान के हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस में 60,244 पदों पर सिपाही नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती का जलवा देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। सरकारी नौकरी पाने की चाह और खाकी पहनने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि सिपाही भर्ती के लिए 26 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 6,30,481 युवाओं ने भी आवेदन किया है। आगामी 23 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा में बड़ी तादाद में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि अन्य राज्यों के अभ्यर्थी यूपी की सीमा में प्रवेश करने के बाद अपने परीक्षा केंद्र वाले जिले में जाने के लिए निशुल्क बस यात्रा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड की दो प्रतियां साथ रखनी होंगी, जो टिकट का कार्य करेंगी। परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए उन्हें बस का किराया नहीं देना होगा। वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा का भी इस बार विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती : सरकार ने कहा 31 हजार से ज्यादा ओबीसी हुए थे चयनित, उन अभ्यर्थियों के लिए थे 18000 पद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: दलितों में पासी समाज को केंद्र में रखकर आखिर क्यों राजनीति कर रही है कांग्रेस, क्या है राहुल का प्लान?
विज्ञापन


इसके लिए जिलों को डीजीपी मुख्यालय और भर्ती बोर्ड की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन, ठहरने आदि को लेकर किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। खासकर महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार के करीब 2.67 लाख अभ्यर्थी
बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा बिहार के युवाओं ने आवेदन किया है। इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान का नंबर है। वहीं, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के हजारों युवा भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दादर एवं नगर हवेली, गोवा, दमन एवं दीव, पुडुचेरी शामिल है।

सिपाही भर्ती वाले टॉप 10 राज्य
बिहार- 2,67,296
मध्य प्रदेश- 98,400
राजस्थान- 97,276
हरियाणा- 74,767
दिल्ली- 42,260
झारखंड- 17,112
उत्तराखंड- 14,627
पश्चिम बंगाल- 5512
पंजाब- 3404
महाराष्ट्र- 3151

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें