फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के दोनों संभागों से मिले मानसून की विदाई के संकेत, पछुआ हवा चलने से मिली ठंड की आहट

Tue, 29 Sep 2026 11:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी से मानसून की विदाई के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में किसी भी जिले में बारिश होने के संकेत नहीं हैं। 
विज्ञापन
यूपी से मानसून विदा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अब मानसून की विदाई की आहट साफ नजर आने लगी है। मंगलवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली। हालांकि, कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसका असर ज्यादा देर नहीं रहा। धूप निकलने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और ज्यादातर जिलों में पारा सामान्य के आसपास पहुंच गया। ।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर और गाजियाबाद में मंगलवार सुबह हल्के कोहरे की चादर भी नजर आई। इससे सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में कहीं भी मानसूनी बारिश के आसार नहीं हैं। दोनों संभागों से मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें