फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोस्तों से घिरी रहने वाली श्रद्धा से जेल में मिलने नहीं आया एक भी साथी, मां-बाप ने भी बनाई दूरी

Mon, 02 Nov 2026 11:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Shraddha Dubey in jail: जेल में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे से मिलने सोमवार को फिर से तीन अधिवक्ता पहुंचे। अब तक परिवार से कोई व्यक्ति मिलने नहीं पहुंचा। 
 
विज्ञापन
श्रद्धा से जेल में मिलने कोई नहीं आ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे से मिलने सोमवार को फिर से तीन अधिवक्ता पहुंचे। श्रद्धा, रश्मि और तनवीर उर्फ दानिश से तीनों ने मुलाकात की और प्रकरण के बारे में जानकारी साझा की। इस बार आरोपियों की दीपावली जेल में ही कटेगी। उधर, पुतले के जरिये घटना को दोहराने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को फिर से पत्र भेजा है।

विज्ञापन


इस पूरे मामले में अलीगंज पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। छानबीन में पता चला है कि शिवा की मां ने अलीगंज पुलिस से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस से श्रद्धा की शिकायत की थी। हालांकि, अलीगंज पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। अगर पुलिस ने तब कार्रवाई की होती तो शायद शिवा की जान बच सकती थी। श्रद्धा से जेल में अभी तक वकीलों ने ही मुलाकात की है। रायबरेली निवासी श्रद्धा की सौतेली मां और पिता एपी दुबे समेत कोई भी परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है।

Trending Videos

अब तक आमिर पुलिस की पकड़ से बाहर

हजरतगंज पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस ने श्रद्धा के पड़ोसियों, मेड, शिवा की मां और अन्य के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आमिर को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। घटना के समय आमिर भी मौके पर मौजूद था। आरोपियों ने मिलकर शिवा को जलील किया था और उसके शरीर पर लिपस्टिक लगाई थी। पुलिस ने श्रद्धा के फ्लैट के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। साथ ही घटना के बाद किन-किन लोगों से श्रद्धा ने फोन पर बात की थी। इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस एफआईआर में कुछ और लोगों के नाम भी बढ़ा सकती है। उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को श्रद्धा के फ्लैट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर शिवा की मौत हो गई थी। इस मामले में श्रद्धा की मां रंजना ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड : कब क्या-क्या हुआ

  • 9 अक्तूबर : हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
  • 10 अक्तूबर : शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर अली उर्फ दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
  • 10 अक्तूबर : पुलिस की पड़ताल में श्रद्धा और उसके साथियों की गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रुपईडीहा पहुंचने की जानकारी सामने आई। उनकी आखिरी लोकेशन सुबह करीब 6:20 बजे भारत-नेपाल सीमा के पास मिली थी। इसके बाद उनके नेपाल भागने की आशंका जताई गई।
  • 13 अक्तूबर : डीसीपी मध्य ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस को बहराइच के रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की एसयूवी पार्किंग में खड़ी मिली।
  • 15 अक्तूबर : सोशल मीडिया पर श्रद्धा के वीडियो सामने आए। उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। एक अन्य वीडियो में शिवा के कर्ज और जेवर ले जाने के दावे भी सामने आए।
  • 16 अक्तूबर : पुलिस ने श्रद्धा और अन्य आरोपियों की तलाश में नेपाल पुलिस से मदद मांगी।
  • 17 अक्तूबर : श्रद्धा दुबे, रश्मि और तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। उसी दिन हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
  • 18 अक्तूबर : पुलिस ने फरार चालक दानिश के परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों पर इनाम की राशि 25-25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। उसी दिन डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को पद से हटा दिया गया।
  • 19 अक्तूबर : श्रद्धा की तलाश में पुलिस टीम रायबरेली स्थित उसके घर पहुंची और उसके पिता एसपी दुबे व सौतेली मां से पूछताछ की। श्रद्धा की गिरफ्तारी न होने पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी पद से हटा दिया गया।
  • 20 अक्तूबर : लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर नागपुर से श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को गिरफ्तार किया।
  • 21 अक्तूबर : श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को नागपुर कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर हजरतगंज पुलिस तीनों कोे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई।
  • 21 अक्तूबर : श्रद्धा का मित्र व मैनेजर नामजद आरोपी आदिल को भी यूपी एसटीएफ ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया।
  • 22अक्तूबरः कोर्ट में पेश किया गया, बाद में 31 अक्तूबर तक जेल भेज दिया गया। 
  • 31 अक्तूबरः पेशी हुई। 13  नवंबर तक जेल में रखने का आदेश दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें