वायरल हुआ वीडियो तो सक्रिय हुई पुलिस
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। थोड़ी ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कार का नंबर भी था। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कार भी कब्जे में ले ली। युवती का आरोप है कि दानिश ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी और शहनवाज को उसपर कार चढ़ाने के लिए उकसाया था। पुलिस दानिश की तलाश में दबिश दे रही है।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग ने भी घटना का संज्ञान लिया। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि यह मामला हिट एंड रन का नहीं है बल्कि धर्मांतरण से जुड़ा है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की थी। पूरे मामले की जांच की जाएगी। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की कार भी जब्त की जा चुकी है। दानिश की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। तहरीर में युवती ने धर्मांतरण का जिक्र नहीं किया है। युवती का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।