फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फरार मॉडल प्रेमिका के घर मिली यौन संतुष्टि-यौनवर्धक सामग्री, दिल्ली के साथ इन जगहों पर दबिश दे रही पुलिस

Mon, 12 Oct 2026 02:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow businessman murder case: लखनऊ में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस अभी तक मुख्य अपराधी तक नहीं पहुंच सकी है। जिस फ्लैट में यह घटना घटी वहां से कुछ सामग्री प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन
लखनऊ शिवा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज इलाके में बालू अड्डा के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल में हुई रहस्यमयी मौत की कड़ियां अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। इस मामले में पुलिस नए-नए पहलुओं पर विचार कर रही है। पुलिस की टीम सोमवार को यह उस अपार्टमेंट में गई तो उसे वहां आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई। पुलिस के अनुसार उस सामग्री में यौन इच्छाओं को बढ़ाने वाली सामग्री के साथ यौन संतुष्टि की सामग्री भी प्राप्त हुई। पुलिस घर से और भी सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
 हजरतगंज इलाके में बालू अड्डा के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से रहस्यमय हालात में गिरने से हुई चिकन कारोबारी शिवा की मौत के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवा की मौत से पहले उसके शरीर पर 10 गंभीर चोट मिले हैं। माना जा रहा है कि शिवा के साथ बर्बरता की गई थी। शिवा की मां रंजना का आरोप है कि श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य आरोपियों ने पहले बेटे की जमकर पिटाई की और फिर चौथे तल से नीचे फेंक दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शिवा के शरीर पर जो चोटें लगी थीं उनके कारण ज्यादा खून बह गया। इससे सदमा लगा और उसकी मौत हो गई। शिवा के शरीर पर सभी चोटें उनके जिंदा रहते लगी थीं। मौत के बाद एक भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शिवा को किसी कठोर वस्तु से चोट पहुंची थी। आरोप है कि चौथे तल से फेंकने के कारण शिवा फर्श से टकराया था, जिससे शरीर पर रगड़ के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने और मौत के बीच का समय स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद फोरेंसिक टीम ने रविवार को साक्ष्य संकलन किया। हजरतगंज पुलिस फ्लैट में रहने वाले लोगों के बयान लिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवा अर्द्धनग्न अवस्था में था और उसके शरीर पर लिपिस्टिक के निशान थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेता, ब्यूरोकेट्स से थे संबंध, शिवा को देती थी धमकी

श्रद्धा चल रही है फरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
रंजना के मुताबिक श्रद्धा के कई नेताओं, ब्यूरोकेट्स और खिलाड़ियों से संबंध थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों के साथ श्रद्धा की फोटो भी वायरल हो रही है। आरोप है कि श्रद्धा अपनी पहुंच का रौब दिखाकर शिवा को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। शिवा विभूतिखंड में एक कैफे के बाहर गोली चलाने के आरोप में पहले जेल जा चुका था। इसके कारण वह दोबारा जेल नहीं जाना चाहता था। इसी बात का फायदा उठाकर श्रद्धा उसको ब्लैकमेल करती थी।

दोनों बहनें साथ में फरार, रायबरेली में दबिश
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि दोनों साथ में हैं, जबकि अन्य आरोपियों की लोकेशन अलग मिली है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम श्रद्धा के मूल जनपद रायबरेली में डेरा डाले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों के मददगारों का भी पता लगा रही है। पुलिस का कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी अहम सुराग मिले हैं।

फुटेज से कड़ी जोड़ रही पुलिस, किसकी थी ऑडी कार
पुलिस ने अवध ग्रीन अपार्टमेंट व उसके आसपास लगे फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में घटना के 15 मिनट बाद एक सफेद रंग की ऑडी कार वहां आती हुई दिखी है। कार पर सचिवालय का पास लगा है। कार वहां आने के बाद फिर वापस चली जाती है। पुलिस फुटेज के जरिए कड़ियां जोर रही है। सीसीटीवी में आरोपी भी कैद हुए हैं। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटनाक्रम का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को सेक्टर एफ अलीगंज निवासी शिवा शर्मा 28 की रहस्यमय हालात में प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें