फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, बदला गया स्कूलों का समय, जानिए खुलने और बंद होने की नई टाइमिंग

Thu, 25 Apr 2024 09:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूलों में यह फैसला लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
school timings changed - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कक्षा एक से आठ के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। इसके अनुसार सभी विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन


अभी विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक व अभिभावक विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। पूर्व में कुछ जिलों में बीएसए ने अपने स्तर से इसमें बदलाव भी किया था। किंतु उसे निरस्त कर दिया गया था। दोपहर में विद्यालयों का समय एक घंटा कम होने से बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
 

 

विज्ञापन

सुबह 7 बजे खुलेंगे आठवीं तक के विद्यालय

 जिले में बढ़ते तापमान के बाद परिषदीय और माध्यामिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से जारी आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगी। जबकि बोर्ड से जुड़े 12वीं कक्षा तक के विद्यालय 7.30 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें