शैक्षिक सत्र-2021-22 में कक्षा 10 एवं 12 में प्रवेश लेने एवं परीक्षा शुल्क जमा कराने और कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 में प्रवेश एवं पंजीकरण के साथ हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के आवेदन पत्रों को अपलोड करने की अंतिम तिथियों में वृद्धि की है। विभाग के विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने बुधवार को इसका शासनादेश जारी किया।
विशेष सचिव के अनुसार कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की ओर से बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र जमा कराने की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 9 एवं 11 में संस्थागत अभ्यर्थियों के अग्रिम पंजीकरण की तिथि भी परिवर्तन किया गया है।