दो गाड़ियों से आए आरोपी, पांच लाख रुपये लूटे
दिवाकर सिंह और अनूप शुक्ला आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस की सरकारी नंबर प्लेट लगी एक बोलेरो और एक बिना नंबर की कार से जयप्रकाश व उसके कुछ साथी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि उन्होंने दिवाकर और अनूप को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर असलहा तान दिया और मारपीट की। इसके बाद उनसे पांच लाख रुपये लूट लिए और कुछ दूरी पर गाड़ी से उतारकर फरार हो गए।
कुछ संदिग्ध पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद दिवाकर सिंह और अनूप शुक्ला भागकर होटल के पास खड़ी अपनी गाड़ी तक पहुंचे। उन्होंने प्रभाकर सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्रभाकर सिंह की तहरीर पर जयप्रकाश यादव, उसके एक साथी आनंद दुबे और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ चिनहट थाने में अपहरण, डकैती समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
पीड़ित ने पुलिस की सरकारी गाड़ी का नंबर भी बताया
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि वारदात में पुलिस की सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने गाड़ी का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। आरोप है कि एक आरोपी लखनऊ पुलिस में तैनात सिपाही भी है।
इस मामले में एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुटे ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।