फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सचिवालय के अनुभाग अधिकारी की 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मृत्यु, सीएम योगी ने जताया शोक

Wed, 28 May 2025 10:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Section department officer: यूपी सचिवालय में संस्थागत वित्त अनुभाग में अनुभाग अधिकारी पद पर कार्यरत 2013 बैच के पंकज कुमार (48 साल) का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिवालय में संस्थागत वित्त अनुभाग में अनुभाग अधिकारी पद पर कार्यरत 2013 बैच के पंकज कुमार (48 साल) का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। शासकीय कार्य के दौरान बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जहां से उन्हें हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


सचिवालय कर्मियों ने बताया कि पंकज कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में चल रही बैठक में शामिल होने गए थे। जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने बताया कि बैठक में शामिल होने के समय पंकज कुमार को हार्ट अटैक पड़ा था। वह अपने परिवार में पत्नी व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे सचिवालय परिवार में शोक की लहर है।

वहीं इस घटना के बाद सचिवालय कर्मियों ने बापू भवन स्थित डिस्पेंसरी में ऐसी विपरीत परिस्थितियों में इलाज के लिए बेहतर दवाएं व अन्य व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव अमित घोष से मुलाकात भी की। अर्जुन देव भारती ने कहा कि बृहस्पतिवार को इसके लिए बैठक कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सचिवालय के अनुभाग अधिकारी पंकज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी पंकज के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें