फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कार के दरवाजों में बना था गुप्त खाना, आयकर टीम को मिले 2.65 करोड़ रुपये, शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे

Sun, 18 Oct 2026 02:54 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

पिलखुवा के छिजारसी टोल के पास राजस्व आसूचना निदेशालय ने शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही कार से तीन करोड़ रुपये बरामद किए। बैग में 35 लाख और दरवाजों के गुप्त खानों में 2.65 करोड़ रुपये मिले। नकदी के दस्तावेज नहीं मिलने पर आयकर विभाग को सूचना दी गई। चुनावों से संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
कार के दरवाजों में बना था गुप्त खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पिलखुवा में छिजारसी टोल के पास एक कार से तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। कार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी।  डीआरआई ने शनिवार को खुफिया सूचना के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान एक बैग से 35 लाख रुपये मिले, जबकि कार के दरवाजों में बनाए गए गुप्त खानों से 2.65 करोड़ रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन


डीआरआई के मुताबिक, कार सवार लोग बरामद नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। वे नकदी के स्रोत के बारे में भी जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है, जो आगे की कार्रवाई करेगा।

शाहजहांपुर से आ रही कार में इतनी बड़ी रकम मिलने को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बरामद नकदी का चुनावों से संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। डीआरआई की कार्रवाई के बाद अब आयकर विभाग नकदी के स्रोत और उससे जुड़े तथ्यों की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें